फतेहाबाद (एकता): फतेहाबाद के रतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक शादी समारोह से लौट रहे युवकों की ट्रक से कार टकरा गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार आदमपुर के गांव मलसरा निवासी पवन कुमार अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ रतिया के गांव लाली में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जब देर रात सभी घर जा रहे थे तो अचानक गांव बड़ोपल के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई जिससे कार में सवार 5 युवकों में से एक की मौत हो गई। वहीं लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।







