Home election हरियाणा के नए पंच-सरपंचों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ग्रहण की शपथ, CM...

हरियाणा के नए पंच-सरपंचों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ग्रहण की शपथ, CM ने सभी सदस्यों को दी बधाई 

218
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के अंबाला के गांवों को शनिवार को आधिकारिक रूप से अपनी सरकार मिल गई। पंच-सरपंच और जिला परिषद सदस्यों ने आज विधिवत रूप से शपथ ग्रहण कर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की। अंबाला में भी ADC सचिन गुप्ता ने 15 जिला परिषद सदस्यों को SDM कार्यालय में शपथ दिलवाई।

शपथ ग्रहण समारोह में शपथ से पहले चुने गए सदस्यों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुना। जिसके बाद एक एक कार सभी 15 वार्डों से चुने गए जिला परिषद सदस्यों ने पद व गोपनीयता शपथ ली। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के वार्ड 9 ओर वार्ड 12 से चुने गए सदस्यों ने बताया कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें विजयी बनाया है उस उम्मीद पर खरा उतरते हुए वो अपने इलाके का विकास करवाएंगे।

जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद अब इलाके में चर्चा जिला परिषद चेयरमैन के चुनाव की शुरू हो गई है। ऐसे में फिलहाल अंबाला में न तो भाजपा के पास ही बहुमत है और न ही आम आदमी पार्टी या अन्य किसी दल के पास। ऐसे में अब देखना यही होगा कि चेयरमैन की सीट पर कौन काबिज होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here