कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा में अचानक मौसम का मिजाज बदला। बता दें कि सोमवार सुबह कोहरे की चादर में धर्मनगरी लिपटी नजर आई। मीडिया सूत्रों के अनुसार पिछले करीब एक हफ्ते से मौसम में बदलाव चल रहे हैं। अब तो सुबह-सवेरे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।
बता दें कि अब धीरे-धीरे कोहरा छाने लगा है। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को आ रही है। जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र में लगातार 3 दिन बारिश हुई थी तो उसके दो दिन तक मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है। जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है।







