यमुनानगर (एकता): यमुनानगर के ब्लॉक रादौर के गांव टोपरा कलां में सोमवार को उस समय अफरातफरी मची, जब प्लास्टिक की डिब्बी में ब्लास्ट हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस ब्लास्ट की आवाज दूर तक लोगों को सुनाई दी। बता दें कि इस घटना का जिसे पता लगा वह घटनास्थल पर पहुंच गया, जिसके चलते गांव का ही एक व्यक्ति इस हादसे में घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई हैं। फिलहाल उस प्लास्टिक की डिब्बी में कौनसा विस्फोटक पदार्थ था, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक पदार्थ गली में ही पड़ा हुआ था। जैसे ही देवराज नामक व्यक्ति ने उसे हाथ लगाया तो जोरदार धमाका हुआ। जिससे हर कोई हैरान रह गया। लेकिन वह घायल हो गया, उसे अस्पताल इलाज के लिए तुरंत ले जाया गया।







