चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने 2004 से 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य किए। हुड्डा बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य भी हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार आज यानि 15 सितंबर को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इतना ही नहीं सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। सादगी के साथ कार्यक्रम मनाया गया। क्योंकि कई जवान श@हीद हुए हैं। जिससे वह धूमधाम से अपना जन्मदिवस नहीं मना रहे। वहीं दूसरी ओर सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
शुभकामनाओं के लिये आपका हार्दिक धन्यवाद श्री @mlkhattar जी। https://t.co/BMuCZ4Aj3m
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) September 15, 2023
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की आप मेरे जन्मदिवस पर आए, मैं आप लोगों का धन्यवाद करता हूं, लेकिन हमारे शही#दों को भी याद कीजिए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमारे जो जवान श+हीद हुए हैं, हम उनको श्रद्धां$जलि देते हैं।








