Home election आज से शुरू हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, इन मुद्दों को लेकर...

आज से शुरू हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष करेगी सरकार का घेराव

168
0

अंबाला (एकता): हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। बता दें कि आज सदन में 11 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद शोक प्रस्ताव रखे जाएंगे। इस दौरान हंगामा होने के आसार हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल कांग्रेस और इनेलो ने सरकार को घेरने के लिए पहले से पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ आज बजट सत्र में कई मुद्दों पर विपक्ष के बीच बातचीत हो सकती है। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, हरियाणा लोक सेवा आयोग की 50 प्रतिशत अंक और निगेटिव मार्किंग शर्त, बुजुर्ग पेंशन और ओल्ड पेंशन स्कीम और लोहारू कांड समेत कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल सदन में सरकार को घेरेंगे।

परिवार पहचान पत्र, प्रापर्टी आईडी, खराब फसलों के मुआवजे समेत दर्जन भर मुद्दे सदन में गूंजेंगे। बता दें कि 21 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और 23 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बजट पेश करेंगे। आठ दिन तक सदन की कार्यवाही चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here