बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ़ पुलिस का असंवेदनशील चेहरा आया सामने। मीडिया सूत्रों के अनुसार लाइनपार क्षेत्र में हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई थी। मजदूर के शव को ऑटो में डालकर लोग अस्पताल लेकर गए। मौके पर एम्बुलेंस नहीं बुलाई गई। शव को हाथ लगाने से भी लाइनपार पुलिस परहेज करती नजर आई। आसपास खड़े लोगों से उन्होंने शव उठवाया। वहीं दूसरी तरफ घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे कैमरामैन के कैमरे पर हाथ मारा गया। वहीं ऑटो में शव ले जाने पर नाराजगी जताई गई।







