फरीदाबाद (अंकुर कपूर): दिल्ली से सटे फरीदाबाद में स्टेट क्राइम की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। बता दें कि एटीएम बदल कर ठगी करने की जिन फाइलों को फरीदाबाद की पुलिस अनट्रेस मानकर बंद कर चुकी थी उन फाइलों को दोबारा खोलकर स्टेट क्राइम की टीम ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया। जो एटीएम फ्रॉड कर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इस गिरोह के अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाने अभी बाकी है। स्टेट क्राइम के मुताबिक आरोपी बेहद शातिर माइंड अपराधी है जो फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और लाइसेंस बना कर फर्जी अकाउंट खुलवा कर एटीएम स्वैप मशीन लेता था।
ऐसी ही दिल्ली एनसीआर में दर्जनों वारदातों को आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दे चुका था और करोड़ों रुपए की अब तक ठगी कर चुका था। फरीदाबाद में भी लगभग दर्जनों वारदातों को आरोपी ने करने की बात कबूल की है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि फरीदाबाद पुलिस एटीएम ठगी की जिन फाइलों अनट्रेस मानकर बंद कर चुकी थी उन्हीं फाइलों को स्टेट क्राइम की टीम ने दोबारा खोलकर ना केवल मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, बल्कि इससे पहले भी एक आरोपी को स्टेट क्राइम गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
स्टेट क्राइम कि जांच अधिकारी के मुताबिक स्टेट क्राइम और उनके अधिकारियों के लिए ये बड़ी कामयाबी है, क्योंकि स्टेट क्राइम की टीम ने फरीदाबाद पुलिस द्वारा बंद पड़ी फाइलों को खोलकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी जिससे अभी और खुलासे होने बाकी हैं।







