Home Ambala डिपो होल्डर एसोसिएशन अंबाला ने डीएफएससी को सौंपा ज्ञापन,1 जनवरी से 15...

डिपो होल्डर एसोसिएशन अंबाला ने डीएफएससी को सौंपा ज्ञापन,1 जनवरी से 15 जनवरी तक हड़ताल का किया ऐलान

151
0
अंबाला(TSN): अंबाला में मंगलवार को डिपो होल्डर ने जनता को राशन देने में आ रही समस्याओं के बारे में मीटिंग कर सरकार के नाम डीएफएससी को ज्ञापन सौंपा। डिपो होल्डर के अनुसार सरकार की और से राशन की मात्रा कम आती है जिसकी वजह से जनता को राशन नहीं मिलता और गु+स्साई जनता उनके साथ अ+भद्र व्यवहार करती है। वहीं सरकार को चेतावनी देते हुए डिपो होल्डर ने समस्या के जल्द दूर न होने पर 1 जनवरी से 15 जनवरी तक हड़ताल करने का ऐलान किया है।
डिपो होल्डर एसोसिएशन के उपप्रधान कवलजीत ने बताया की पिछले महीने से आम जनता को डिपो से राशन लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। पूर्ण मात्रा में लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा था जिस कारण कई बार डिपो होल्डर और जनता के बीच बहस हो जाती थी। अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताते हुए डिपो होल्डर एसोसिएशन के उपप्रधान ने बताया की पिछले एक महीने से सरकार की तरफ़ से उन्हे राशन की मात्रा कम मिल रही है और राशन लेने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है जिसकी वजह से लोगों को राशन सही मात्रा में नहीं मिलता हैं। अपनी इस समस्या को आज उन्होंने डीएफएससी को अवगत करवाया हैं। उन्होंने बताया की उनकी मशीन भी सही ढंग से कार्य नहीं करती हैं। उनको जो मशीन उपलब्ध करवाई गई हैं वह 2 जी है जबकि अब 5 जी का जमाना है। उन्होंने मांग की है की उन्हें 5 जी मशीन उपलब्ध करवानी चाहिए। एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर उनकी यह मांगे जल्द नहीं मानी जाती है तो वह एक जनवरी से पंद्रह जनवरी तक हड़ताल पर चले जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here