Home Crime जींद में 4 दिन से चल रहे धरने के खत्म होते ही...

जींद में 4 दिन से चल रहे धरने के खत्म होते ही किसान के शव का हुआ अंतिम संस्कार, प्रशासन ने मानी मांगें

171
0

नरवाना (एकता): जींद जिले के नरवाना में गांव धमतान साहिब में शनिवार को चार दिनों से चल रहा धरना खत्म हुआ। बता दें कि चार दिन से शव रखकर जाम लगाकर ग्रामीण बैठे हुए थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार आज उनके बीच बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने सड़क पर रखे किसान के शव का अंतिम संस्कार किया।

इसमें प्रशासन ने बिजली निगम के एसडीओ समेत सभी कर्मचारियों को तुरंत गिरफ्तार करने, परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की सभी मांगें मानी। 15 फरवरी को सुबह धमतान साहिब निवासी 50 वर्षीय सुरेश ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here