Home Accident जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: NH-152 डी के पास बस और ट्रक...

जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: NH-152 डी के पास बस और ट्रक में भिड़त, 1 की मौत, 14 घायल

254
0

जींद (एकता): जींद में नेशनल हाईवे 152 डी जुलाना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को हुए इस हादसे एक बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई सवारियां घायल बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ट्रैवल बस पिलानी से चंडीगढ़ जा रही थी, जब वह जुलाना के पास पहुंची तो आगे जा रहे ट्रक से उसकी भिड़त हो गई। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं हादसे का कारण धुंध की वजह माना जा रहा है। क्योंकि जब यह हादसा हुआ तब काफी धुंध छाई हुई थी। जिसकी वजह से सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here