Home Haryana हरियाणा की बेटी अरुणा ने मिस्र पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर पदक...

हरियाणा की बेटी अरुणा ने मिस्र पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता, अब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी

193
0

भिवानी (एकता): हरियाणा में बेटियां अपनी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। वह अपने मां-बाप का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन कर रही है। ऐसा ही कुछ भिवानी जिले की बेटी अरुणा तंवर ने कर दिखाया। बता दें कि अरुणा तंवर ने मिस्र के काहिरा शहर में 15-16 फरवरी को आयोजित इजिप्ट पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पैरा ताइक्वांडो में सिल्वर पदक पर किक लगाई। उन्हें चैंपियनशिप में ऑलओवर थर्ड महिला ट्रॉफी मिली। अरुणा के नाम पहले से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के काफी मेडल हैं। पिछले दिनों उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

वतन लौटी अरुणा तंवर

बता दें कि वतन लौटने के बाद अरुणा तंवर अब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गई हैं। अब यह वर्ल्ड चैंपियन अप्रैल-मई में अजरबैजान के शहर बाकू में होगी। वह दिनभर चैंपियनशिप की मेहनत करने में जुटी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here