Home Haryana महाशिवरात्रि पर हरियाणा के मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़, शिवभक्तों में...

महाशिवरात्रि पर हरियाणा के मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़, शिवभक्तों में दिखा खासा उत्साह (देखें तस्वीरें)

207
0

हरियाणा (एकता): भारत में धर्म से जुड़े हुए काफी त्योहार हैं। ऐसा ही एक त्यौहार महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि भगवान शिवजी से जुड़ा हुआ त्योहार है और भगवान शिव को पूरे देश में अलग-अलग रूपों में स्वीकारा गया है। महाशिवरात्रि के त्योहार के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस कारण से हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। शनिवार को हरियाणा में महाशिवरात्रि पर्व आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ लगी हुई है। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल, घी और बेलपत्र लेकर शिवभक्त लाइनों में खड़े हैं। आज सारा दिन मंदिरों में रौनक देखने को मिलेगी। शिव मंदिरों के बाहर मेले लगाए गए है जहां से श्रद्धालुओं खरीदारी कर रहे हैं।


यमुनानगर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

यमुनानगर के श्री आदिबद्री केदारनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों के आसपास प्रसाद, दूध व अन्य सामान की दुकानें सजी हुई हैं। भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

रेवाड़ी में भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व पर उमड़ी भीड़

रेवाड़ी जिले भर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। शहर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जलाभिषेक करने को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध हैं। श्रद्धालु सुबह से ही शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में लाइनों में लगे हैं।

फतेहाबाद में भी लोगों में दिखा खासा उत्साह

फतेहाबाद में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में भीड़ लगी हुई है। मंदिर में सुबह से ही श्रदालु लम्बी लाइनों मे शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए खड़े हैं।

अंबाला के ऐतिहासिक मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम

अंबाला के ऐतिहासिक प्राचीन कैलाश मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में भीड़ लगी हुई है। मंदिर में सुबह से ही श्रदालु लम्बी लाइनों मे शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए खड़े हैं। कावड़िए भी आज जल चढ़ाने के बाद अपनी यात्रा समाप्त करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here