Home Crime दर्दनाक हादसा: ट्रॉली के नीचे आया तीन साल का मासूम, तोड़ा दम

दर्दनाक हादसा: ट्रॉली के नीचे आया तीन साल का मासूम, तोड़ा दम

197
0

हिसार (एकता): हिसार के कैमरी गांव के पास एक तीन साल के मासूम की मौत होने से हड़कंप मच गया। बता दें कि ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आकर मासूम की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह परिवार ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। उसका बच्चा वहां पर बच्चों के साथ खेल रहा था।

इस दौरान चालक ट्रॉली को पीछे करने लगा। अचानक राहुल उसके नीचे आ गया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here