पंचकूला (एकता): रामनवमी पर्व पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शक्तिपीठ मनसा देवी पहुंचे। बता दें कि चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन और रामनवमी के मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और हवन यज्ञ करने के बाद कंजक पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने हवन यज्ञ कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अंबाला लोकसभा से सांसद रतन लाल कटारिया भी मौजूद रहे। बता दें कि उन्होंने दर्शन के बाद मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने-वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ावा हो रहा है। मंदिर में चलाए जा रहे रक्तदान शिविर में भी रक्तदाताओं से मुख्यमंत्री मिले।








