Home Crime कुरुक्षेत्र मेें 32 वर्षीय रोशन की चचेरे भाई ने हत्या कर शव...

कुरुक्षेत्र मेें 32 वर्षीय रोशन की चचेरे भाई ने हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा

238
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र मेें 4 फरवरी से गायब चल रहे 32 वर्षीय रोशन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि जमीनी झगड़े के चलते चचेरे भाई ने उसकी हत्या कर शव को उसके ही खेत में दफना दिया था। जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को रोशन गांव समसपुर के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसमें पुलिस ने धारा 346 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर व्यक्ति की जांच शुरू कर दी थी।

परिवार ने दी शिकायत में पुलिस को बताया था की रोशन एक निजी होटल में कार्य करता था और वह 4 तारीख को शाम 7:00 बजे वहां से निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। आज पुलिस की जांच रोशन के खेतों तक पहुंची जहां पर रोशन का सब दफनाया गया था।

परिजनों का आरोप है कि मृतक रोशन शादीशुदा था और उसका साढ़े 3 साल का बेटा भी है। आरोपी घर से फरार हैं।
सीआईए इंचार्ज प्रतीक ने बताया कि इस मामले में अभी आगे की जांच जारी है और इससे जुड़े दूसरे तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। जल्दी इस हत्या की पूरी गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here