Home Crime नाले में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी, मौत की...

नाले में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस (Video)

163
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला शहर स्थित रामनगर के समीप नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल कुछ समय पहले जब निगम कर्मचारी रामनगर के गेट के पास सफाई करने के लिए पहुंचे तो नाले में से उन्हें एक व्यक्ति का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला, फिलहाल शव की शिनाख्त की जा रही है। मौके पर मौजूद पीसीआर इंचार्ज से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ देर पहले सूचना मिली थी कि नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जब यहां पर पहुंचे तो शव को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

मौके पर नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता भी मौजूद थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें निगम के सफाई कर्मचारी से सूचना मिली की निगम की बैक साइड पर नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here