Home Haryana सड़कों पर उतरीं छात्राएं, हिसार-महेंद्रगढ़ रोड़ के बीच बैठकर लगाया जाम

सड़कों पर उतरीं छात्राएं, हिसार-महेंद्रगढ़ रोड़ के बीच बैठकर लगाया जाम

184
0

बाढड़ा (एकता): हरियाणा के बाढड़ा में बसों की कमी के चलते सड़कों पर छात्राएं उतर गई हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार छात्राओं ने हिसार-महेंद्रगढ़ रोड़ के बीच बैठकर जाम लगाया। करीब 30 मिनट तक यातायात व्यवस्था बाधित रही। छात्राओं के साथ गांव के मौजिज लोग भी साथ रहे।

छात्राओं का कहना है कि सुबह उनके बस स्टैंड पर बसों को ठहराव नहीं किया जाता। बस नहीं रोके जाने के कारण वे समय पर स्कूल नहीं जा पाती जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। बाढड़ा थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को बसों के ठहराव का आश्वासन दिया। एसएचओ ने कहा कि भविष्य में बस नहीं रोकी तो पुलिस राइडर की तैनाती करवा देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here