अंबाला (एकता): हरियाणा में भारी बारिश के कारण हालात ठीक नहीं हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बता दें कि बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश में लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला में बाढ़ के कारण अब हर वर्ग परेशान हो गया है। पहले तो हरियाणा में सिर्फ बसें, हाइवे ही बंद थे लेकिन अब तो रेलगाड़ियों पर भी इसका असर दिखने लगा है। जिसका मुख्य कारण नदियों का उफान पर होना है।
जानकारी के मुताबिक इससे रेलवे ब्रिज को काफी नुक्सान हो रहा है। कई नदियां खासकर यमुना उफान पर हैं। जिससे यमुना में हिमाचल और हरियाणा का पानी जा रहा है। जिससे हालात खराब हो रहे हैं। सफर करने वाले कई यात्रियों को ट्रेन की टिकटें भी कैंसिल करनी पड़ रही है। हर आम इंसान इस बारिश के पानी से परेशान हैं। उनके कमाने का साधन भी खत्म हो गया है। प्रदेश में लगभग 20 से ज्यादा ट्रेंनें रद्द कर दी गई हैं।
जानिए किन गाड़ियों के बदले रूट
1. गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली जो 12 जुलाई को भुज से चली है, वह अब दिल्ली सराय-नई दिल्ली-साहिबाबाद-गाजियाबाद से होकर जाएगी।
2. बीकानेर-हावड़ा (12372), जो 13 जुलाई यानि गुरुवार को बीकानेर से चली, वह अब दिल्ली सराय-नई दिल्ली-साहिबाबाद-गाजियाबाद से रवाना होगी।







