पंचकूला (एकता): पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी पहुंचे। बता दें कि पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर पंचकूला में विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। पंचकूला सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड से चंडीगढ़ के लिए सभी प्रदर्शनकारी निकले। बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
चंडीगढ़ पुलिस और पंचकूला पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई। चंडीगढ़ का हाउसिंग बोर्ड चौक पुलिस छावनी बना। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की गई। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण रही।
कुछ देर में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड में पहुंचेंगे। हरियाणा भर से विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी रविवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले हैं। आंसू गैस के गोलों से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की गई। लगातार वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।







