Home Crime करनाल में 45 गायों की मौत मामले में खुला राज, इन दरिंदों...

करनाल में 45 गायों की मौत मामले में खुला राज, इन दरिंदों ने दिया था गायों को जहर

164
0

करनाल (एकता): हरियाणा के करनाल में 45 गायों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि दरिंदों ने गायों को जहर देकर मारा था। मीडिया सूत्रों के अनुसार नगर निगम की फूसगढ़ स्थित गोशाला नंदी ग्राम में 26 जनवरी की रात 45 गायों की मौत का राज खुला है।

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मंडलायुक्त डॉ. साकेत कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया। गोशाला में जब मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की तो पांच मोबाइल फोन नंबरों की जानकारी मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here