नारनौल (एकता): हरियाणा के नारनौल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क पार करते समय गिरे एक व्यक्ति को 100 मीटर तक तेज रफ्तार कार घसीटकर ले गई। जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।







