कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र जिले में दबखेड़ी पुल के पास SYL नहर में 6 फुट लंबे 2 मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि एक का वजन 3 कुंटल तो दूसरे का 1 कुंतल था। नहर के आसपास किसी को आने की अनुमति नहीं है। वहीं गोताखोरों की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया है।

आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से गोताखोर प्रगट सिंह नहर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वह हजारों की संख्या में नहर से लाशों को बाहर निकालकर उनके परिजनों को सौंप चुके हैं। वहीं अब गोताखोर प्रगट सिंह खूंखार मगरमच्छ को गोभी पकड़ कर विभाग को सौंप रहे हैं, अब तक गोताखोर परगट सिंह ने 16 मगरमच्छों को पकड़ कर विभाग को सौंप दिया है।







