अंबाला (अंकुर कपूर): नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए अंबाला पुलिस इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए अंबाला सीआईए 2 ने थाना नग्गल क्षेत्र हिसार रोड मटेडी शेखां से गुरजीत नामक एक ट्रक चालक को पकड़ा, जिससे 1 क्विंटल 26 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड मांगा जाएगा। जानकारी देते हुए एसपी अंबाला ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले नशा तस्करी पर नकेल कस्ते हुए अंबाला पुलिस ने 10% ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए बीते रोज उनकी सीआईए 2 की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई कि राजस्थान से एक ट्रक चालक नशे की बड़ी खेप लेकर अंबाला की तरफ आ रहा है। जिस पर उनकी टीम ने नाकाबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ा जिससे 1 क्विंटल 26 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पकडे गए आरोपी को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि यह नशा इतनी भारी मात्रा में कहां से लेकर आ रहा था, इसने यह कहां पर सप्लाई करना था।







