Home Crime कश्मीर पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर अनिल विज ने...

कश्मीर पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर अनिल विज ने कसा तंज, जानिए क्या दी नसीहत

149
0

अंबाला (अंकुर कपूर): कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा कश्मीर पर दिए बयान पर अनिल विज ने निशाना साधा है। राहुल ने एक बयान में कहा कि कश्मीर के लोगों ने रोजगार व प्यार चाहा था लेकिन उन्हें भाजपा का बुलडोजर मिला है। इस पर विज ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनको नहीं पता कि क्या चाहिए।

उन्होंने कहा कि कश्मीर को विकास चाहिए और भाजपा सरकार विकास कर रही है, जब भी कही विकास होता है तो छोटी-मोटी बातें होती ही हैं। विज ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि अब उनकी सरकार ये सब कर रही है बेहतर यही है कि राहुल गांधी बयानबाजी करने कि बजाए वहां हो रहे कामों को देखें।

कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा किसानों के हक में दिए बयान पर गृह मंत्री पलटवार करते हुए कहा कि किसानों को जितना फायदा मोदी सरकार के समय में मिला है। उतना फायदा किसानों पिछले 70 सालों में नहीं मिला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की सुरक्षा में लगभग 40 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस पर गृह मंत्री ने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इससे पता चलता है आज पंजाब की लॉ एंड आर्डर की क्या हालत है। इन्होंने पंजाब के क्या हालात कर दिए। एक की सुरक्षा में 40 सुरक्षाकर्मी लगाने पड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here