Home Crime रेवाड़ी में रोहित हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अवैध संबंधों में रिश्तों का...

रेवाड़ी में रोहित हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अवैध संबंधों में रिश्तों का कत्ल, ऐसे दी खौफनाक मौत

233
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा में रोहित हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल जहां अवैध संबंधों में रिश्तों का कत्ल किया गया। रोहित को उसके बुआ के बेटे ने ही खौफनाक मौत दे दी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरौली निवासी रोहित रेवाड़ी के दौड़ा स्थित श्री साईं ट्रेडिंग कंपनी आरसीएम मिक्सर प्लांट में गार्ड के रूप में काम करता था। उसकी लाश प्लांट में ही बने रूम में जली हुई हालत में पड़ी हुई थी।

धारूहेड़ा पुलिस ने शक के आधार पर यूपी के ही रहने वाले रोहित की बुआ के बेटे करण को हिरासत में लिया था। 19 साल के कारण से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसने कबूल किया कि उसकी रोहित की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से उसकी हत्या की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भी धारूहेड़ा में रोहित के घर के पास ही रहता था। आपस में रिश्तेदारी होने की वजह से दोनों का घर में आना-जाना था। इसी दौरान उसके रोहित की पत्नी के साथ अवैध संबंध बन गए करण को अब लगने लगा था कि कहीं रोहित उसके बीच में रोड़ा ना बन जाए इसलिए उसकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here