Home Haryana हरियाणा के छौरे ने जर्मन युवती से रचाई शादी, विदेशी बहू को...

हरियाणा के छौरे ने जर्मन युवती से रचाई शादी, विदेशी बहू को खूब भा रहा कल्चर, ऐसे शुरू हुई Love Story

261
0

सोनीपत (एकता): कहते है कि प्यार का कोई धर्म और रंग नहीं होता। प्यार में कई लोग सरहदें तक पार कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा के सोनीपत में देखने को मिला। जहां जर्मन युवती को हरियाणवी कल्चर इतना भाया की वह सात समुद्र पार आ गई। दरअसल गांव मुंडलाना के रहने वाले युवक ने जर्मनी की युवती से शादी रचाई।

बता दें कि युवती भारतीय फिल्मों में भी काफी रुचि रखती हैं। दोनों के बीच दो साल तक दोस्ती रही। लड़की को हरियाणा की सभ्यता पसंद आने लगी। इतना ही नहीं वह युवक के परिवार वालों से मिली। उसने पांच महीने पहले कोर्ट मैरिज की।सुमित ने मुंबई से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। नौकरी के दौरान सुमित का एमबीए के लिए जर्मनी के विश्वविद्यालय में चयन हुआ।

जहां सुमित की पहली मुलाकात जर्मनी निवासी पीयामलीना से रेलवे स्टेशन पर हुई। जिसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। पीयामलीना सुमित के मोबाइल में हरियाणवी वीडियो देखती रहती थी। दो सप्ताह तक मुंडलाना में रहकर पीयामलीना ने हरियाणवी संस्कृति को समझा। दोनों ने करीब 5 महीने पहले शादी कर ली। हालांकि दोनों ने कोर्ट मैरिज की। उसके बाद हरियाणा की रीति रिवाज के अनुसार शादी समारोह आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here