Home Haryana हरियाणा में बढ़ी सर्दी की दस्तक, कैथल रहा सबसे ठंडा जिला; तापमान...

हरियाणा में बढ़ी सर्दी की दस्तक, कैथल रहा सबसे ठंडा जिला; तापमान 5.5°C दर्ज

38
0

हरियाणा  | हरियाणा में सर्दी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। खासकर रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार रात कैथल का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। राज्य में रात के समय कैथल सबसे ठंडा जिला रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों—हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर—पर साफ नजर आ रहा है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाएं तापमान को और नीचे ले जा रही हैं।

दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन रात के समय कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही रात और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

शनिवार तक यह विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा, जिसके बाद बर्फीली हवाएं मैदानों में दोबारा सक्रिय होंगी और तापमान एक बार फिर नीचे जाएगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि वातावरण में नमी कम होने के कारण कई जगह पाला जमने की आशंका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here