अंबाला (अंकुर कपूर): एनजीटी की गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वाले होटल और रेस्टॉरेंट्स पर अंबाला नगर निगम अब सख्त हो चुका है। ऐसे लगभग 50 होटल और रेस्टोरेंट्स को अंबाला नगर निगम ने नोटिस जारी कर जल्द से जल्द उन सभी नियमों का पालन करने की हिदायत दी है जो एक होटल रेस्टोरेंट को NGT की गाइडलाईन के मुताबिक करनी होती है। अंबाला नगर निगम के कमिश्नर की मानें तो अगर होटल रेस्टोरेंट्स दिए गए समय में नियमों का पालन नहीं करेंगे तो निगम ऐसे होटल और रेस्टोरेंट्स को सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा।







