Home Crime पानीपत के हेड कांस्टेबल आशीष उर्फ सिंघम अर्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार, जानिए...

पानीपत के हेड कांस्टेबल आशीष उर्फ सिंघम अर्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

308
0

पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत के चर्चित हेड कांस्टेबल आशीष उर्फ सिंघम को पुलिस लाइन के क्वार्टर से दो थानों की पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने सिंघम के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया लेकिन रास्ते में छोड़ दिया। सिंघम की गिरफ्तारी के दौरान काफी हंगामा भी हुआ। आपको बता दें कि बीते दिनों आशीष उर्फ सिंघम के सोशल एकाउंट पर एएसआई मुकेश त्यागी के साथ बहसबाजी का वीडियो वायरल हुआ था।

सिंघम ने एएसआई पर वाहन चालकों से चेकिंग के दौरान रिश्वतखोरी के आरोप लगाए थे जिसकी शिकायत उन्होंने पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना में दी थी। साथ ही सिंघम के खिलाफ भी आरोपी एएसआई मुकेश त्यागी ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके चलते पुलिस ने बीती 2 फरवरी को ही एएसआई मुकेश त्यागी की शिकायत पर सिंघम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।

सिंघम के पिता ने कहा कि यह जो सब हो रहा है यह पानीपत पुलिस के भ्रष्ट अधिकारियों की शह पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। भावुक होते हुए सिंघम के पिता बोले उनके साथ सुबह ही मारपीट हुई है। सिंघम के पिता ने भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों को डिस्मिस करने की मांग की है। सिंघम के पिता ने कहा कि सिंघम की मानसिक हालत बिल्कुल सही है और स्वस्थ है।

इस बारे में पानीपत एसपी से बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से साफ मना कर दिया। ऑफ द रिकॉर्ड उन्होंने अपना वर्जन देते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम लेकर सिंघम ने शिकायत दी थी, उन सब से पूछताछ की गई। सब ने रिश्वत मांगने की बात से इंकार कर दिया, जिसके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिए हैं जिसके बाद एएसआई मुकेश त्यागी की शिकायत पर आशीष उर्फ सिंघम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here