Home Haryana 60 साल से अधिक डिपो धारकों के लाइसेंस रद्द करने का विरोध,...

60 साल से अधिक डिपो धारकों के लाइसेंस रद्द करने का विरोध, DC ऑफिस पर नारेबाजी

170
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा में 60 साल से अधिक आयु वाले डिपो धारकों के लाइसेंस रद्द करने को लेकर कानून बनाया गया है। जिसका डिपो होल्डर जबरदस्त विरोध कर रहे है। हरियाणा भर में डिपो होल्डरों द्वारा आज इस कानून को वापिस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। अंबाला में भी आज भारी संख्या में जिलेभर के डिपो होल्डरों ने एक जुट होकर अंबाला उपायुक्त कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया।

डिपो होल्डरों ने कहा कि सरकार ने नया फरमान जारी किया है कि मार्च 2023 के बाद 60 साल से अधिक उम्र के डिपो होल्डर कर लाइसेंस रिन्यू नहीं किया जाएगा। डिपो होल्डरों को राशन बांटने की अनुमति नहीं होगी। DC ऑफिस पर विरोध जताते हुए डिपो होल्डरों ने कहा कि हम कोई सरकारी कर्मचारी तो नहीं, जो हमें सरकार रिटायर कर रही है। अगर सरकार उन्हें सरकारी कर्मचारी मानती है तो उन्हें 20 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाए। डिपो होल्डरों से ज्ञापन लेने के बाद सीटीएम अंबाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अपनी मांगों को लेकर डिपो होल्डरों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है, जिसे वो सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here