Home Haryana 18 जून को होने वाले नेट का एग्जाम देने वाले छात्र असमंजस...

18 जून को होने वाले नेट का एग्जाम देने वाले छात्र असमंजस में… अब तक नहीं मिला एडमिट कार्ड

133
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-18 जून को होने वाले नेट का एग्जाम देने वाले छात्र असमंजस में हैं. नेट की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी तक एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं. छात्रों का कहना है कि जिस तरह की धांधली नीट के पेपर में हुई है वैसे ही धांधली  हमारे नेट के पेपर में भी हो सकती है.
परीक्षा देने वाले छात्रों का कहना है कि जिस तरह एनटीए अपने नेतृत्व में होने वाले पेपर को सही तरीके से नहीं कर पा रही,उसे देखते हुए हम छात्रों पर मानसिक तनाव बना हुआ है. हाल ही में 12 जून को होने वाला एनसीइटी का पेपर उसी दिन रद्द कर दिया गया छात्र एनसीइटी की परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे लेकिन तब तक उनके पास यह सूचना आई कि आज का पेपर रद्द कर दिया गया है.अगर ऐसा ही नेट के पेपर के साथ हुआ तो यह कोई हैरानी की बात नहीं होगी.छात्रों ने बताया कि जैसे नीट का पेपर री अटेम्प्ट हो रहा है.अगर वैसा हमारे नेट के पेपर के साथ हुआ तो काफी मानसिक दबाव महसूस करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here