कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक फिल्मी स्टाइल में तेल चोरी कर रहे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि जिला पुलिस ने तेल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (आई.ओ.सी.एल) की पानीपत रिफाइनरी से एक भुमिगत तेल पाइपलाइन शाहबाद से सेंधमारी कर 14 हजार लीटर डीजल चोरी करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 4 लाख की नकदी, 65 लीटर डीजल व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस की टीम ने मथुरा-जालंधर पाइपलाईन से तेल चोरी करने के अन्तर्राज्य गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों स्वर्ण सिंह, आबिद, नफीस, राशीद, अशोक, सोमपाल को
पाइप लाइन से तेल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से चोरी किया गया 65 लीटर डीजल 4 लाख 10 हजार रुपए की नकदी, एक ट्रैक्टर, 5500 लीटर का एक सेफ्टी टैंक, 4 मोबाइल फोन, वारदात में प्रयोग की गई बलेरो गाड़ी, वारदात में प्रयोग की गई ड्रील मशीन, वेल्डिंग मशीन भी बरामद की गई। मुख्य आरोपी स्वर्ण सिंह के खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और आरोपी 5 हजार का इनामी है।







