Home Haryana हरियाणा में BJP विधायक और मंत्री आवास के बाहर सरपंचों का प्रदर्शन,...

हरियाणा में BJP विधायक और मंत्री आवास के बाहर सरपंचों का प्रदर्शन, इन मांगों पर अड़े

219
0

कैथल (अंकुर कपूर): हरियाणा में सरपंचों का प्रदर्शन आए दिन बढ़ता जा रहा है। सरपंच गांव में सरकार द्वारा ई- टेंडरिंग से विकास कार्य और सरपंच की कार्यप्रणाली पर ग्राम सभा द्वारा पंचायतों को भंग करने के कानून का विरोध कर रहे है। जिसको लेकर कैथल में सरपंचों ने भाजपा विधायक लीला राम गुर्जर व महिला व बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के घर के सामने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

नेताओं के घर के सामने नारेबाजी कर रहे नवनयुक्त सरपंचों की मांग है कि सरकार पंचायतों में राइट टू रिकॉल और ईटेंडरिंग को वापस ले, क्योंकि इससे गांव के विकास कार्यों में देरी होगी। ये चुने हुए सरपंचों की विश्वनीयता पर सवाल उठाने जैसा है। सरपंचों का कहना है की वो विधायकों और मंत्रियों की तरह गांव की चुने हुए प्रतिनिधि है।

उनका कहना है कि अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम विधायकों और मंत्रियों के घर के सामने अपना प्रदर्शन लगातार जारी रखेंगे। अगर उसके बावजूद भी सरकार हमारी बातें नहीं मानती तो हम ट्रैक्टर ट्राली ओं के साथ चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगे या फिर पैदल मार्च करेंगे। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कर्मवीर का कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें सिर्फ 2 लाख रूपए के विकास कार्य करवाने की अनुमति है जिससे गांव में विकास नहीं हो सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here