Home Haryana नायब सिंह सैनी के हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगाने के सवाल...

नायब सिंह सैनी के हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगाने के सवाल पर गोपाल कांडा का पलटवार

288
0
सिरसा, 28 सितम्बर : हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा ने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा.वही सूबे के मुख्यमंत्री नायब सैनी के भाजपा के हैट्रिक लगाने के बयान पर गोपाल कांडा ने कहा कि इस बार भाजपा के जो भी दावे हैं सभी दावे फेल साबित होंगे।
सिरसा की  जनता बिकाऊ नहीं  जिताऊ है 
लोकहित पार्टी सुप्रीमो गोपाल कांडा  ने अपने प्रतिद्वंदी गोकुल सेतिया द्वारा उन पर पैसा बांटने के आरोप पर तंज कसते हुए कहा कि सिरसा की  जनता बिकाऊ नहीं सिरसा की जनता जिताऊ है ।गोपाल कांडा ने सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा के मुद्दे  पर बात करते हुए कहा कि कुमारी सैलजा को जिस तरह से पार्टी के लोगो द्वारा नकारा गया है प्रदेश की जनता सब जानती है । कांडा ने कहा कि उन्हें दलित समाज की होने के कारण क्यों नही आगे बढ़ने दीया जा रहा । वही गोपाल ने कहा कि इस बार माहौल उनके गठबंधन के पक्ष में है इस बार सरकार सिरसा से ही बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here