Home Crime फरीदाबाद में खौफनाक वारदात: मामूली कहासुनी पर 2 दोस्तों को चाकू से...

फरीदाबाद में खौफनाक वारदात: मामूली कहासुनी पर 2 दोस्तों को चाकू से गोदा, CCTV में कैद घटना

173
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): सीसीटीवी में कैद यह घटना ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-77 में केएलजी सोसाइटी की है, जहां बीती रात कुछ लोगों ने 2 दोस्तों को मामूली कहासुनी पर चाकुओं ने गोद डाला। बता दें कि फरीदाबाद के अस्पताल में दाखिल रोहित की मानें तो उसके दोस्त के बुलाने पर वह केएलजी सोसाइटी में उससे मिलने गया था।

वहां पर बुलेट मोटरसाइकिल पर खड़ा एक युवक शराब के नशे में उन्हें गंदी-गंदी गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वहां पर और काफी युवक आ गए। घटना के बाद सभी वहां से फरार हो गए। एक युवक जिंदगी और मौत की सांसें ले रहा है जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here