सिरसा (एकता): सिरसा में बरनाला रोड पर एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि हादसे में दो कारों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों कारों के परखच्चे तक उड़ गए। जिससे हादसे में 5 लोगों की मौेके पर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले एक ही परिवार के 5 लोग शामिल थे। मॉतकों में एक ही परिवार के गुरतेज सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर, 7 साल के बच्चे गुणताज और 6 महीने के सुखजात की मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय कवलप्रीत कौर घायल हो गई। वहीं स्कोडा गाड़ी में सवार 20 वर्षीय राहुल की मौत हो गई और 20 वर्षीय रंजीत और 20 वर्षीय मोहित गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें सिरसा और अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। यह तीनों कॉलेज स्टूडेंट हैं।
मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाए गए हैं। बता दें कि हादसे में मृतक गुरतेज सिंह गुरूवार को अपने परिवार के सदस्यों की दवाई लेने के लिए सिरसा आए थे। शाम को जब वे दवाई लेकर वापस सरदूलगढ़ जा रहे थे, तो सरदूलगढ़ ओर से आ रही स्कोडा गाड़ी ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।







