Home Accident हिसार में देखने को मिला तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में...

हिसार में देखने को मिला तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में कई लोग जख्मी

202
0

हिसार (एकता): हरियाणा के हिसार जिले में एक तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां हांसी में ढाणी कुतुबपुर के पास एक कार का टायर फट गया। जिसके चलते वह दूसरी कार से जा टकरा गई। वहीं हादसे में कार में सवार नगर पालिका बेरी के सचिव राहुल सैनी समेत सात जख्मी हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 7 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कार सवार युवक घर से बेरी के लिए निकले थे। रास्ते में जब वह ढाणी कुतुबपुर के पास पहुंचे तो दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार का पिछला टायर फट गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here