करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में स्टेट विजिलेंस ने भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए जाल बिछा दिया है। बस एक शिकायत और भ्रष्टाचारी जेल के अंदर। जानकारी के मुताबिक आरोपी मार्केट कमेटी का ऑक्शन रिकॉर्डर रघुबीर द्वारा एक व्यक्ति से चारे का लाइसेंस बनाने एवज में 10 हजार रुपए की डिमांड की जा रही थी। लेकिन शिकायतकर्ता उन्हें पैसे नहीं देना चाहता था। जिसके चलते पीड़ित व्यक्ति ने विजिलेंस को आज ही अपनी शिकायत विजिलेंस को दी और टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
विजिलेंस के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि जैसे ही उनके पास पीड़ित की शिकायत आई तो टीम द्वारा कार्रवाई की गई। टीम द्वारा 10 हजार रुपए के नोटों पर पाऊडर लगाकर पीड़ित को दिए और उसे मार्किट कमेटी कार्यलय में भेज दिया। जहां पर आरोपी ने पीड़ित को अपने कमरे मे बुला लिया और वहीं पर उससे पैसे लिए। इस दौरान टीम द्वारा मौके पर आरोपी रघुबीर को पैसे लेते हुए रंगे हाथों टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि इस मामले में कौन-कौन शामिल हैं इसकी आरोपी से पूछताछ की जाएगी।







