रोहतक (एकता): हरियाणा के रोहतक में ट्रांसपोर्ट ऑफिस फायरिंग मामले में नए सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर के आरोपी का नाम सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं पुलिस मोनू डागर को फरीदकोट जेल से रिमांड पर लेकर आई है। जानकारी के मुताबिक पूछताछ जारी है। वहीं इस केस में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम भी सामने आया है। उसने ही हमलावरों को हथियार मुहैया करवाए थे। फिलहाल पुलिस उसे ढूंढ रही है।
जानिए क्या था पूरा मामला
ट्रांसपोर्ट यूनियन कार्यालय पर 1 फरवरी को गोलियां बरसाई गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार नकाबपोश युवक आए। ऑफिस में मौजूद पाकस्मा निवासी सुरेश व बलियाणा निवासी रामनिवास घायल हो गए।







