Home Crime युवती को कार सहित किडनैप करने की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़े...

युवती को कार सहित किडनैप करने की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़े चारों आरोपी (देखें तस्वीरें)

173
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के यमुनानगर के संतपुरा इलाके में एक युवती का कार सहित किडनैप करने की कोशिश की गई।

बता दें कि संतपुरा इलाके में जिम करके अपनी कार में जैसे ही शास्त्री कॉलोनी निवासी युवती बैठी तो वहां पहले से चार युवक घूम रहे थे इसी दौरान उन्होंने कार में बैठकर युवती का गला दबाकर उसका किडनैप करने की कोशिश की। लेकिन युवती के एक जानकार ने यह सब देख लिया और शोर मचा दिया। जिस पर तीन युवक तो कार से उतरकर भागने में सफल हो गए, लेकिन एक युवक को लोगों ने काबू करके पुलिस के हवाले किया। उसी युवक से पूछताछ के बाद बाकी युवकों का पता चला। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के निर्देश पर सीआईए की सभी टीमें एवं यमुनानगर पुलिस की टीमें इन तीनों युवकों की तलाश में जुट गई और घटना के मात्र 4 घंटे बाद ही अन्य तीनों युवकों को भी हिरासत में ले लिया गया।

यमुनानगर पुलिस थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि हिरासत में लिए गए 4 युवकों में से एक करनाल का रहने वाला दिवेश है जबकि दूसरा छछरौली निवासी दीपक, तीसरा यमुनानगर हुड्डा का शरद एवं चौथा यमुनानगर के रेतगढ़ गांव का विशाल है। इन चारों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। जिससे स्पष्ट होगा कि इन्होंने इससे पहले कब व क्यों और किस तरह से वारदातों को अंजाम दिया और इनका मकसद क्या था। दिनदहाड़े यमुनानगर के पॉश इलाके में वारदात को अंजाम देने वाले इन चारों आरोपियों को पुलिस ने मात्र 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया अब रिमांड लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी कि यह और वारदातों में शामिल थे और उनका मकसद क्या था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here