Home Crime सोनीपत में चोरों ने जगह-जगह दिया वारदात को अंजाम, CCTV कैमरे में...

सोनीपत में चोरों ने जगह-जगह दिया वारदात को अंजाम, CCTV कैमरे में कैद घटना

168
0

सोनीपत (एकता): सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में चोरी की वारदात की घटना सामने आई है। बता दें कि चोरों ने स्कूल समेत पोस्ट ऑफिस कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस का कहना है कि पोस्ट ऑफिस और बैंक में कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि स्कूल को बदनाम करने की साजिश रची गई है। साइबर एक्सपर्ट, सीआईए और थाना प्रभारी मामले में जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी के जरिए आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here