Home Haryana गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 1 करोड़ 85 लाख...

गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 1 करोड़ 85 लाख की बड़ी धोखाधड़ी

136
0
यमुनानगर, 30 नवंबर —-यमुनानगर में एक फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी ने एक व्यक्ति को एक करोड़ 25 लाख की मोटी चपत लगा दी। यह सिलसिला 2 महीने तक चलता रहा अब व्यक्ति ने साइबर थाने में इसकी शिकायत दी है.जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमीशन का झांसा देकर पीड़ित से ट्रांसफर कराते रहे पैसा
भारत में साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। यह साइबर ठग ना सिर्फ हजारों-लाखों की ठगी करते हैं बल्कि लोगों को करोड़ों रुपए का चुना भी लगा देते हैं। यमुनानगर में एक व्यक्ति को गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 85 लाख रुपए की बड़ी चपत लगी है। पीड़ित व्यक्ति पिछले 7 -8 साल से  स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रहा था लेकिन जैसे ही वह डॉट गोल्ड नाम की एक फर्जी कंपनी से जुड़ा तो उसने गोल्ड में इन्वेस्टमेंट शुरू किया। धीरे-धीरे कंपनी उसे प्रॉफिट का झांसा देकर उससे मोटी ट्रांजैक्शन करती रही। जब उसने अपने पैसे निकालना चाहे तो उसे कमीशन का झांसा देकर और पैसे इन्वेस्ट करा लिए । जब रकम मोटी हो गई तो कंपनी उससे15% टैक्स भी मांगने लगी।वह कंपनी की हर बात को पूरा करता गया जब उसके 1 करोड़ 50 लाख रुपए की देनदारी कंपनी की तरफ हो गई तो वह मुकर गई। यह सिलसिला करीब महीने तक चलता रहा। अब पीड़ित व्यक्ति ने यमुनानगर के साइबर थाने में इसकी शिकायत दी है जिसके बाद कंपनी और उनसे जुड़े अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की  शुरू 
साइबर थाना प्रभारी रविकांत ने कहा है कि व्यक्ति से एक करोड़ 85 लाख रुपए की ठगी हुई कंपनी ने पहले उन्हें प्रॉफिट दिखाया और उसके बाद उसके पैसे हड़प लिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि फर्जी वेबसाइट के भरोसे अपना पैसा ना लगाएं.उन्होंने कहा कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here