हरियाणा : चन्द्रिका –आम आदमी पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करने में जुटी है ।इस कड़ी में हरियाणा में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है ।
बता दें कि आम आदमी पार्टी में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गयी है । इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता और प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर शामिल है ।वहीं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह को भी ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है । इसके अलावा अनुराग ढांडा और चित्रा सरवारा को भी ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है ।







