अंबाला (एकता): भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने अचानक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला ले लिया।

बता दें कि टीम इंडिया का अगला मिशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज है। लेकिन इससे पहले ही क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने संन्यास ले लिया। उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में साल 2007 में अमह भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार उनके फैंस निराश हो गए हैं। जोगिंदर शर्मा ने ही फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर फेंककर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।








