Home Haryana पैसों के विवाद में 15-20 युवकों ने किया हमला :एक की टांग...

पैसों के विवाद में 15-20 युवकों ने किया हमला :एक की टांग में गंभीर चोट, बाइक भी तोड़ी

10
0

फतेहाबाद। भूना मोड़ के पास  देर रात पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर 15 से 20 युवकों द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवकों पर हमला किया। इस दौरान हैप्पी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उसकी टांग पर लगातार वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

वहीं, चार युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।हमले के दौरान आरोपियों ने पीड़ितों की दोनों मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल हैप्पी को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद घायल के परिजनों ने अस्पताल के बाहर काफी देर तक हंगामा किया।घायल के साथी बरसीन निवासी रिपन मेहता, जो फिलहाल आरके कॉलोनी में रह रहे हैं, ने बताया कि वह हैप्पी और तीन अन्य दोस्तों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर हिसार रोड की तरफ से आ रहा था। जैसे ही वे भूना मोड़ के सामने पहुंचे, कई युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

रिपन के अनुसार, हमलावरों ने उसके साथ भी हाथापाई की, जिससे उसका आईफोन टूट गया। इसके बाद आरोपियों ने हैप्पी को बुरी तरह पीटा और उसकी टांग पर वार किए।रिपन ने आरोप लगाया कि हमलावर उसका पीछा करते हुए सुंदर नगर स्थित उसके ससुराल के घर तक भी पहुंच गए। वहां आरोपियों ने हंगामा किया और हल्का पथराव भी किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरा विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ है। मामले में पुलिस को शिकायत दिए जाने के बाद जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा हमलावरों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here