Home Haryana अंबाला में बिजली कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कामकाज ठप कर धरने पर...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कामकाज ठप कर धरने पर बैठे

206
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में बिजली कर्मचारियों ने सर्कल के अधीक्षक अभियंता बीके बरनवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को बिजली कर्मचारी कामकाज ठप कर एसई कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। बिजली कर्मचारियों का आरोप है कि अधीक्षक अभियंता बीके बरनवाल कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करते हुए तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं।

HSEB वर्कर यूनियन के नेताओं का कहना है कि पिछले 4 महीनों में 3 बार वह अधीक्षक अभियंता को अपनी मांगों का मांग पत्र सौंप चुके हैं जिस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। गुरुवार को जब उनसे मिलने कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व गया तो उन्होंने मिलने से ही इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक अधीक्षक अभियंता की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता वह यही धरने पर डटे रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here