अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुंडागर्दी पर वार किया है। उन्होंने कहा कि सारे हरियाणा से गुंडागर्दी को खत्म किया, आज गुंडे घर से निकलते हुए डरते हैं, मेरा बुलडोजर सारे हरियाणा में घूम रहा है। बता दें कि अंबाला छावनी 12 क्रास रोड पर जोगमाता जायरावाली जी के मंदिर स्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारों लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन और शांति हो, जिस देश और प्रदेश में अमन-शांति होती है, वहीं देश और प्रदेश तरक्की करता है। वहां पर लोग बेखौफ होकर अपने कारोबार करते हैं और जहां लोग कारोबार करते हैं वहां लोगों को रोजगार व रोटी मिलती है। गृह मंत्री ने कहा कि जनता ने उन्हें अपार स्नेह दिया और इन आठ सालों में एक दिन भी विकास कार्य अंबाला छावनी में नहीं रूके नहीं और लगातार चलते ही जा रहे हैं।
धर्मशाला निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा
अनिल विज ने कहा कि धर्मशाला निर्माण के लिए अपने कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्हें बताया कि धर्मशाला बनाने के लिए जगह मौजूद है और वह 10 लाख रुपए धर्मशाला निर्माण के लिए देते हैं। यदि इससे ज्यादा राशि की जरूरत पड़ेगी तो वह और भी राशि देंगे।
मंत्री अनिल विज ने मां के चरणों में शीश नवाया
अनिल विज योग माता के चरणों में जाकर शीश नवाया है और प्रार्थना की। इससे पहले हजारों लोगों द्वारा गृह मंत्री अनिल विज का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत आयोजकों की ओर से किया गया। मंत्री विज को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “आप लोगों ने मुझे अपने बीच में बुलाया, आदर सम्मान दिया और मुझे पगड़ी पहनाई, मैं आपको विश्वास देकर कहना चाहता हूं कि मेरे प्राण चले जाएंगे, लेकिन मैं आपकी पगड़ी की लाज रखूंगा।







