Home Haryana करनाल में देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात.. दर्जनों गाड़ियों के शीशे...

करनाल में देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात.. दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़कर हुए फरार

154
0
करनाल, 19 मार्च-करनाल जिले में लगातार अपराध के मामलों में इजाफा हो रहा है। बीती देर रात करीब डेढ़ बजे भी दो बाइक सवार बदमाशों ने करनाल के गौशाला रोड नजदीक खाटू श्याम मंदिर पर भयंकर उत्पात मचाया. जिसके कारण इलाका वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बदमाशों ने दो दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियों के शीशे तोड़कर नुकसान पहुंचाया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।देर रात लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाना और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी  खंगाला जा रहा है।
इलाका वासियों ने बातचीत में बताया कि मोटरसाइकिल  सवार दो बदमाश जिनके हाथों में तेज धार हथियार थे, वह खाटू श्याम मंदिर से गौशाला से इंदिरा कॉलोनी तक जितनी भी गाड़ियां सड़क की साइड पर खड़ी थी उन सभी गाड़ियों के शीशे बुरी तरह से चकनाचूर कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह नशा करने वाले युवकों का काम है। इलाके के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि ऐसे शरारती तत्वों व नशेड़ियों पर जल्द से जल्द नकेल कसे बाकी शहर में अमन चैन का माहौल बन सके।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने,पुलिस मामले की जाँच में जुटी
सिविल लाइन थाना से एसआई गुरविंदर सिंह जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज की भी छानबीन जारी है। जांच में जो भी सामने निकल कर आएगा उसके आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here