Home Haryana अनिल विज ने केंद्र सरकार के आज पेश हुए बजट की खूब...

अनिल विज ने केंद्र सरकार के आज पेश हुए बजट की खूब तारीफ की, जानिए क्या बोले

178
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज पेश हुए बजट की खूब तारीफ की। विज ने कहा कि ये बहुत ही बेहतरीन बजट है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सभी जगह सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि बहुत ही बेहतरीन बजट पेश किया गया है और इसके बहुत ही मायने हैं।

खासकर जो टैक्स में रिलीफ दिया गया है उसके बहुत मायने हैं। क्योंकि टैक्स में रिलीफ का मतलब है ज्यादा खरीददारी, जिससे ज्यादा कारखाने लगेंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा। जिससे ज्यादा टैक्स आएगा व GST मिलेगी। विज ने कहा कि प्रगति का पहिया घूमने का वित्त मंत्री ने इंतजाम कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here